बचपन और आज..!!!!

    16 Things I Miss From My Childhood | Childhood days, Childhood photos,  Childhood        


मन की करने वाला बचपन,
और
 मन को मारने वाला आज..
      कुछ ना मिलने पर रोने वाला बचपन,
      और सब कुछ मिलने पर भी दुखी वाला आज..
अच्छे नंबर आने पर घर वालों से गिफ्ट मांगने वाला बचपन,
और 1-2 फैसले गलत होने पर उन्हीं से भागने वाला आज..
      छोटी-छोटी बातों पर सवाल पूछने वाला बचपन,
      और कठिन कठिन हालातों में भी चुप रहने वाल आज..
हर एक त्यौहार में लीन होने वाला बचपन,
और त्यौहारो को छुट्टी की तरह बिताने वाला आज.. 
      सबके बीच खुश रहने वाला बचपन, 
      और अकेलेपन में बितने वाला आज..
बड़े बड़े सपनों को सोचने वाला बचपन,
और सच्चाई का सामना करने वाला आज..
      दिनभर खेल रात को बेसुध सोने वाला बचपन,
     और दिनभर की भागदौड़,रात को ख्यालों से लड़ने वाला आज
स्पष्टता से भरा हुआ बचपन, 
और दुविधा में डूबा हुआ आज.. 
       खुल कर जीने वाला बचपन, 
       और खुद से दूर जाने वाला आज.. 
कितना बदल गए हैं ना हम,  
बचपन से आज तक के सफर में...!!!!!

                              -अनुष्का जोशी..

Comments

  1. Your views 😍keep going dude;-)

    ReplyDelete
  2. बचपन कई वो दिन 😐❤️

    ReplyDelete
  3. Very nive written ..... Keep on going..

    ReplyDelete
  4. Very well written��

    ReplyDelete
  5. osm line bro
    from raman mishra (random chat)

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कुछ अधूरा सा...!!!

When I said no to a trip..

KhAt...